Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के सभी जिलों में कामकाजी महिलाओं के लिए तैयार किए जा...

उत्तराखंड के सभी जिलों में कामकाजी महिलाओं के लिए तैयार किए जा रहे हॉस्टल, बच्चियों के रहने की सुविधा भी कराई जाएगी मुहैया

देहरादून – महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश के 13 जिलों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल तैयार किया जा रहे हैं। भारत सरकार की योजना निर्भया फंड के तहत इन हॉस्टलों को बनाया जा रहा है। एक हॉस्टल में 25 बच्चियों के रहने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। योजना के तहत सात जिलों के लिए बजट मिल गया है। जबकि 6 जिलों का प्रस्ताव प्रगति पर है।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास निदेशक प्रशांत आर्य ने बताया है कि इसी योजना के अंतर्गत सिडकुल क्षेत्र में अच्छी सुविधाओं के साथ बड़े हॉस्टल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जिसके लिए कुछ स्थानों पर विभाग को जमीन मिल गई है। निदेशक ने बताया कि इन हॉस्टल में कामकाज करने वाली महिलाएं व छात्राएं कम पैसे में रह सकेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular