Homeराज्यउत्तराखण्डपौड़ी में रेलवे निर्माण कार्य में हो रही भारी ब्लास्टिंग, ग्रामीणों में...

पौड़ी में रेलवे निर्माण कार्य में हो रही भारी ब्लास्टिंग, ग्रामीणों में बना ख़ौफ।

पौड़ी – ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के तहत के रामपुर में हो रहे रेलवे टनल के निर्माण के दौरान हो रही ब्लास्टिंग से आसपास के गाँव मे दरारें पड़नी शुरू हो गई है। पास के गाँव रामपुर के प्राथमिक विद्यालय में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। ब्लास्टिंग के चलते कभी भी विद्यालय की छत से मालवा गिरने का खतरा बना हुआ है। वहीं  स्थानीय ग्रामीणों का कहना है की रात के समय टनल में भारी ब्लास्टिंग की जाती है जिससे मजबूर होकर उन्हें अपने घरों से बाहर निकलकर रात बितानी पड़ती है।

ग्रामीण का यह भी आरोप है कि कई बार इसकी शिकायत रेलवे परियोजना की निर्माणदायी संस्था एलएनटी के अधिकारियों से की गई लेकिन उनके द्वारा कोरे आश्वासन दिए जा रहे है। निर्माण के दौरान आने वाले गंदे मलबे से उनका प्राकृतिक जल स्रोत भी सुख गए है जिससे उनके पशुओं के पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द उनकी समस्याओ का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन कर सड़क को बंद कर कार्य को पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular