Homeराज्यउत्तराखण्डगुलमोहर के फूल की खुशबू से महका हल्द्वानी, गर्मी में दे रहा...

गुलमोहर के फूल की खुशबू से महका हल्द्वानी, गर्मी में दे रहा है राहत, जानें फायदे…

नैनीताल/हल्द्वानी – गर्मियों के साथ-साथ  हल्द्वानी शहर की फिजा में इन दिनों फ्लेम ट्री यानि गुलमोहर के फूलों की बहार है शहर में जगह-जगह गुलमोहर के फूल खिल चुके हैं। खास बात यह है कि हल्द्वानी शहर के बीचों-बीच नैनीताल रोड पर गुलमोहर के सबसे अधिक पेड़ है। जो सड़क के दोनों और खिले हुए हैं और लोगों को अपनी और आकर्षित कर रहे हैं।

यही नहीं गर्मी के मौसम में गुलमोहर के पेड़ और उसके फुल लोगों को ठंड के साथ-साथ हवा में महक की खुशबू भी दे रहे हैं। शहर में जगह-जगह समाजसेवी संस्थाओं और वन विभाग के सहयोग से गुलमोहर के पेड़ लगाए गए हैं जो इन दोनों खिले हुए हैं और नैनीताल रोड पर पर्यटकों के साथ-साथ लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज के प्रोफेसर प्रेम प्रकाश का कहना है कि गुलमोहर लोगों को छांव देने के साथ ही खूबसूरत भी दिखता है जो औषधीय गुणों से पूर्ण है।


प्रोफेसर प्रेम प्रकाश के मुताबिक गुलमोहर का वैज्ञानिक नाम Delonix regia  है जो रोड साइड प्लांटेशन के लिए बेहतर माना जाता है और इसके पेड़ छायादार के साथ-साथ फूल खिलने पर काफी खूबसूरत होता है और इसके फूल औषधि गुणों से भरपूर होते हैं। एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल तत्व होने के चलते कई बीमारियों में भी काम आता है। प्रोफेसर प्रेम प्रकाश के मुताबिक गुलमोहर का पेड़ गर्म इलाके का पेड़ है लेकिन हल्द्वानी में बहुतायत मात्रा में यह पेड़ उपलब्ध है और यह हल्द्वानी शहर के खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular