Homeराज्यउत्तराखण्ड7 दिसंबर को देहरादून में बाढ़ पीड़ितों के मुआवजे की मांग को...

7 दिसंबर को देहरादून में बाढ़ पीड़ितों के मुआवजे की मांग को लेकर मौन उपवास करेंगे पूर्व सीएम हरीश रावत, बड़ी संख्या में किसान होंगे शामिल।

हरिद्वार – बाढ़ पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सात दिसंबर को देहरादून के गांधी पार्क में मौन उपवास करेंगे। हरिद्वार जनपद से भी बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता देहरादून के गांधी पार्क जाएंगे।

हरिद्वार में कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि पिछले दिनों हरिद्वार जनपद में आई बाढ़ आपदा से किसानों को भारी नुकसान हुआ था लेकिन राज्य सरकार नुकसान की भरपाई करने में नाकाम साबित हुई। आपदाकाल के बाद से ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग उठाते चले आ रहे हैं। मगर राज्य सरकार किसानों को उचित मुआवजा देने से मुकर गई है। इसलिए एक बार फिर से हरीश रावत चोटिल होते हुए भी देहरादून के गांधी पार्क में मौन उपवास करेंगे और सरकार के सामने बाढ़ पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग को दोहराएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular