Homeराज्यउत्तराखण्डरामनगर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद ग्रामीणों ने...

रामनगर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग।

नैनीताल/रामनगर – रामनगर के ग्राम हिम्मतपुर ब्लॉक क्षेत्र में दो दिन पूर्व दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद में हुई मारपीट के बाद आगजनी व तोड़फोड़ की घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया था। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

वहीं पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के कई लोगों पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की थी। मंगलवार को क्षेत्र के ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम राहुल शाह को ज्ञापन सौंपते हुए गांव में बाहरी क्षेत्र से आए लोगों का सत्यापन करने के साथ ही असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने एवं सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि 2 दिन पूर्व हुए विवाद के बाद आज भी दूसरे पक्ष के लोग गांव में अशांति का माहौल उत्पन्न कर रहे हैं। मामले में एसडीएम राहुल शाह ने कहा कि सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण को लेकर एक जांच कमेटी बनाई गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि सामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने का सत्यापन के लिए कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular