Homeहेल्थEYE मेकअप के लिए कुछ ब्यूटी टिप्स, जानिए कुछ और ध्यान देने...

EYE मेकअप के लिए कुछ ब्यूटी टिप्स, जानिए कुछ और ध्यान देने वाली बातें !!

 

आज कल महिलाएं अपने आप को ख़ूबसूरत दिखने के लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं. चेहरे के लिए तो लोगों को अक्सर जानकारी रहती है पर चेहरे की खूबसूरती का एक एहम हिस्सा है आँखें, आँखों की खूबसूरती से चेहरे पर अलग ही निखार आ जाता है और आप अधिक सुन्दर लगने लगती हैं. आप किसी शादी में या किसी पार्टी में जाते वक़्त अपने मेकअप का पूरा ध्यान रखती हैं. पर चेहरे के साथ आँखों के मेकअप का ध्यान रखने की जरुरत है. अगर आँखों का मेकअप सही ढंग से किया गया है तो चेहरे की खूबसूरती में चार चाँद लग जाते हैं. आज हम आपको बताएंगे आँखों के मेकअप के कुछ महत्वपूर्ण टिप्स.

आँखों के मेकअप के लिए कुछ टिप्स:-

सबसे पहले आप किसी रुई या कॉटन बाल की सहायता से टोनर को अपनी आँखों पर लगायें. इससे आँखों पर किया गया मेकअप फैलता नहीं है और देर तक बना रहता है.

इसके बाद आप कंसीलर को अपनी आँखों पर लगाएं इससे ऑय शैडो काफी अच्छा दिखेगा और आँखे और ज्यादा बेहतर लगेंगी.

इसके बाद आप अपनी त्वचा से मेल खाता हुआ ऑय शैडो अपनी आँखों पर लगाये.

 

ऑय शैडो का कलर अच्छा आये इसके लिए आपको इसे अच्छी तरह मिक्स करना पड़ेगा. और अपनी ड्रेस के हिसाब से एक अच्छा कॉम्बिनेशन बनाना पड़ेगा.

ध्यान रखे अगर आपकी ड्रेस का कलर के अनुसार ही ऑय शैडो का कलर भी होना चाहिए, जैसे अगर आपके ड्रेस का कलर हलके रंग का है तो गहरे रंग का ऑय शैडो का कॉम्बिनेशन खिल कर आएगा और अगर ड्रेस का कलर हल्का है तो लाइट शैडो का यूज़ करें, इससे आपकी आँखें और ख़ूबसूरत लगेंगी.

ध्यान रखें, मेकअप करते वक़्त एक अच्छा ब्रश प्रयोग करें . एक अच्छे ब्रश से मेकअप करने से आँखों में जलन नहीं होती और आँखों में इन्फेक्शन का खतरा नहीं रहता है.

आँखों का मेकअप पूरा हो जाने पर आप अपनी आँखों में काजल और ऑय लाइनर लगा कर अपनी आँखों की खूबसूरती और बड़ा सकते हैं.

 

और अंत में आँखों पर मस्कारा लगा कर अपनी आँखों का मेकअप पूरा कर सकते है. मस्कारा लगाने से आपकी आँखें बहुत अट्रैक्टिव लगती हैं और उनमे एक अलग ही चमक आ जाती है और आपके चेहरे की खूबसूरती में चार चाँद लग जाते है.

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular