Homeतड़का 18+‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’ बोल्ड टीजर रिलीज,अब तक का सबसे बोल्ड पोस्टर

‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’ बोल्ड टीजर रिलीज,अब तक का सबसे बोल्ड पोस्टर

‘रागिनी एमएमएस’ और ‘रागिनी एमएमएस 2’ फिल्म के बाद अब ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’ फिल्म बॉलीवुड पर धूम मचाने आ रही है बॉलीवुड की एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा जल्द ही ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’ में नजर आने वाली हैं और हाल ही में इस फिल्म के पोस्टर को रिलीज किया गया है. बता दें कि यह पोस्टर भारतीय डिजिटल प्लेटफॉर्म का अब तक का सबसे बोल्ड पोस्टर है. जब से वेब सीरीज ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हुआ है तभी से खबरों का बाजार गर्म है. क्योंकि इस पोस्टर में हॉरर के साथ बोल्डनेस का तगड़ा कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है. ऐसे में अब इस वेब सीरीज का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है. जिसे देखने के बाद इस वेब सीरीज को लेकर उत्सुकता और बढ़ जाती है.

वेब सीरीज के टीजर में दिखाया गया कि ‘रागिनी एमएमएस’ और ‘रागिनी एमएमएस 2’ के बाद अब ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’ आ रहा है. इसमें करिश्मा का बोल्ड अंदाज दिखाई देने के साथ साथ हॉरर का पंच भी मौजूद है.एएलटी बालाजी का डिजिटल शो ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’ में टीवी और बॉलीवुड की दो एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज देखने को मिलेगा. हालांकि पहले पोस्टर से लेकर टीजर तक में निर्माताओं ने करिश्मा शर्मा को ही आगे रखा है.

इस वेब सीरीज में बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन सहित सिद्धार्थ गुप्ता भी दिखाई देंगे. रिया सेन इस वेब सीरीज में सिमरन का रोल निभा रही हैं. बात अगर इस वेब सीरीज की कहानी करे तो ये दो लड़कियों पर बेस्ड होगी. जिनके कॉलेज में कुछ असामान्य घटनाए घटती है और ये दोनों उस घटना से किस तरह जुड़ती है और फिर उससे निकलने की कोशिश करती हैं. ये सब कुछ इस वेब सीरीज में दिखाई देगा.
हमारी खबरों को पढ़ने के लिए लाइक करे,खबर पसंद आने पर शेयर जरूर करे…..
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular