Homeराज्यउत्तर प्रदेशDON'T MISS...बीजेपी के परिवर्तन रैली में बार बाला के गजब ठुमकें

DON’T MISS…बीजेपी के परिवर्तन रैली में बार बाला के गजब ठुमकें

bar

बागपत: 2017 में होने वाले चुनाव में वोटरों को रिझााने के लिए नेता कुछ भी करने को तैयार है। सपा ने एक तरफ विकास रथ निकाला है। उसके जबाव में बीजेपी ने परिवर्तन रैली कर शुरूवात कर दी है। पर यूपी के बागपत में इस परिर्वतन रैली में कुछ गजब ही नजारा देखने को मिला।  रैली के लिए भीड़ रोकने के लिए भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने लोगों के बार बाला के डांस का आयोजन काराया। जिसको देखकर जमा हुई भीड़ ने बार बाला के साथ जमकर ठुमके लगाए।

कल बागपत में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के मंच पर नेताओं के आने में जरा सी देर हुई तो मंच संभाल लिया एक डांसर ने. दरअसल यूपी में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के कैराना से बागपत के तुगाना पहुंचने पर ये कार्यक्रम किया गया था, केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान और बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह के इंतजार में लोग बैठे थे…भीड़ कहीं भाग ना जाए इसलिए आयोजकों ने मंच पर बार बाला को उतार दिया.

भीड़ में कई पुलिसवाले भी मौजूद थे जो मंच पर चल इस डांस डांस को देखकर मजा ले रहे थे, ये डांस तब रुका जब मंच पर संजीव बालियान और सांसद सत्यपाल सिंह पहुंच गए.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular