Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून : राजभवन में हुआ दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून : राजभवन में हुआ दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

diwali milan smaroh

राजभवन में शुक्रवार को दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), प्रथम महिला गुरमीत कौर और राजभवन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

राजभवन में हुआ दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

आज राजभवन में दिवाली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यपाल ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस पावन पर्व के अवसर पर सभी को उपहार भेंट किए।

दिवाली एकता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने दीपावली को एकता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बताया। राज्यपाल ने राजभवन के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पण, निष्ठा और उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments