

बद्रीनाथ कंचन गंगा के ऊपर कुबेर पर्वत से ग्लेशियर टूटने की घटना से हड़कंप मच गया। कंचनगंगा नाले में ग्लेशियर टूटकर आया है। हालांकि कोई नुकसान की खबर नहीं है।
बद्रीनाथ के पास कंचन गंगा के ऊपर ग्लेशियर टूटा
बद्रीनाथ के पास कुबेर पर्वत से ग्लेशियर टूटने की घटना सामने आई है। जिस से वहां अफरा-तफरी मच गई। इस बारे में जानकारी देते उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि ग्लेशियर और चट्टान टूटी है। लेकिन कोई नुकसान की बात सामने नहीं है।
भारत-चीन पर हिमस्खलन होने से बर्फ में दब गए थे 55 मजदूर
उत्तराखंड में इसी साल 28 फरवरी को भी हिमस्खलन की घटना सामने आई थी। जब प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बीच भारत-चीन (तिब्बत) सीमा क्षेत्र में माणा कैंप के पास भारी हिमस्खलन हुआ था। एवलांच आने के कारण वहां पर निर्माण कार्य में लगे 55 मजदूर बर्फ में दब गए थे।



