Homeसमाचारभारतीय 'दादी' का कमाल, 100 साल की उम्र में जीता गोल्ड मेडल

भारतीय ‘दादी’ का कमाल, 100 साल की उम्र में जीता गोल्ड मेडल

goldविज़न 2020 न्यूज: यदि इरादे मजबूत हों तो उम्र मायने नहीं रखती है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया वैंकुवर में बुजुगों के लिए आयोजित प्रतियोगिता में। इस प्रतियोगिता में भारत की मन कौर ने 100 मीटर की प्रतियोगिता जीत कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 100 मीटर की इस रेस को एक मिनट 21 सेकंड में पूरा किया। अमेरिकन मास्टर्स गेम्स विशेषतौर पर 30 वर्ष से अधिक उम्र वाले एथलीटों के लिए आयोजित कराया जाता है। मन कौर जैसे ही इवेंट में हिस्सा लेने आईं, वैसे ही वहां मौजूद लोग उनके लिए तालियां बजाने लगे। सभी उनकी एनर्जी और लड़ने की इच्छाशक्ति से प्रेरित हो रहे थे। बुजुर्गों के लिए हुई इस प्रतियोगिता में 100 वर्षीय मनकौर अपने आयुवर्ग में अकेली महिला थीं। उम्र में कौर से बड़ा सिर्फ एक एथलीट निहाल गिल थे जिनकी उम्र 101 साल थी। दौड़ खत्म होने के बाद कौर ने खुशी से अपने दोनों हाथ हवा में उठाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular