Homeबॉलीवुडये अभिनेत्री सड़क किनारे लगे ठेलों से खरीदती हैं कपड़े!

ये अभिनेत्री सड़क किनारे लगे ठेलों से खरीदती हैं कपड़े!

theliविज़न 2020 न्यूज: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने स्टाइलिश कपड़ों को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती है। अब आप सोच रहें होंगे कि जैकलीन अपने कपड़ों की खरीदारी किसी बड़े मॉल या शो रुम से करती होंगी….पर ऐसा बिल्कुल नहीं हैं…जैकलीन की वार्डरोब में जितने भी कपड़े हैं वो मुंबई की एक सड़क पर लगने वाली मार्केट की देन है, जीं हां हाल ही में जैकलीन ने खुद ये खुलासा किया कि बांद्रा लिंकिंग रोड स्थित शॉपिंग मार्केट उनकी पहली पसंद है, जैकलीन के अनुसार बांद्रा की लिंकिंग रोड पर डिजाइनर स्टाइलिश कपड़े भी ठीक-ठाक दाम में मिल जाते हैं, इसलिए वह ज्यादा कपड़ें वहीं से लेती हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वो दुनिया भर से शॉपिंग करती हैं लेकिन बांद्रा की लिंकिंग रोड उनकी पहली पसंद है। हंसते हुए जैकलीन ये बताना भी नहीं भूलीं कि हाल ही में उन्होंने नए जूते लिंकिंग रोड की एक दुकान से ही खरीदे हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular