Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार में पुलिस महकमे में फिर हुए ताबड़तोड़ तबादले, जानें किसे कहां...

हरिद्वार में पुलिस महकमे में फिर हुए ताबड़तोड़ तबादले, जानें किसे कहां भेजा ?

हरिद्वार : हरिद्वार पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। फेरबदल के तहत 1 इंस्पेक्टर समेत 21 सब-इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। बता दें कि इस से पहले भी हरिद्वार पुलिस महकमे में ट्रांसफर किए गए थे।

हरिद्वार में पुलिस महकमे में फिर हुए ताबड़तोड़ तबादले

हरिद्वार जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने पर फोकस के लिए पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।इस फेरबदल के तहत 1 इंस्पेक्टर समेत 21 सब-इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हुए ट्रांसफर 

नई तैनाती के अनुसार मनोहर सिंह भंडारी को रानीपुर कोतवाली का प्रभारी और एसआई अजय शाह को सिडकुल थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि नितेश शर्मा को श्यामपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं चरण सिंह को गैस प्लांट चौकी का कार्यभार दिया गया है। जबकि प्रवीण बिष्ट को बहादराबाद बाजार चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। इस बदलाव को कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

देखें किसे कहां मिली तैनाती ?

क्र. संख्या नाम पहले वर्तमान तैनाती
1 SHO मनोहर भण्डारी श्यामपुर रानीपुर
2 SI आशुतोष राणा रानीपुर पथरी
3 SI अजय शाह पथरी सिडकुल
4 SI नितेश शर्मा सिडकुल श्यामपुर
5 SI नवीन सिंह पुलिस लाइन रोड़ीबेलवाला
6 SI चरण सिंह रोड़ीबेलवाला गैस प्लांट
7 SI विकास रावत गैस प्लांट एसएसआई सिडकुल
8 SI प्रवीण बिष्ट मंगलौर कस्बा बाजार बहादराबाद
9 SI अनुज नौटियाल बहादराबाद पुलिस लाइन
10 SI विक्रम बिष्ट पथरी सशस्त्र
11 SI बलबीर डोभाल सशस्त्र पुलिस लाइन
12 SI संतोष सैमवाल पथरी चंडीघाट
13 SI नवीन चौहान श्यामपुर पथरी
14 SI ब्रह्मदत्त बिजलवान खड़खड़ी पुलिस लाइन
15 SI आशीष नेगी मायापुर मंडावर
16 SI विनय मोहन मंडावर पुलिस लाइन
17 SI नितिन बिष्ट पथरी कण्वा चौकी मंगलौर
18 SI देवेंद्र चौहान अमानतगढ़ पुलिस लाइन
19 SI मनोज कुमार बुग्गावाला अमानतगढ़
20 SI नवीन नेगी गोवर्धनपुर खड़खड़ी
21 SI सूरत शर्मा लक्सर गोवर्धनपुर
22 SI बालम सिंह रुड़की तेजूपुर
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular