विज़न 2020 न्यूज: देश में अगले वर्ष उत्तराखंड समेत चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। चूंकि, अब इन राज्यों की सरकार का कार्यकाल मात्र छह माह के लिए शेष रह गया है इसलिए हर पार्टी की तरफ से अपनी चुनावी रणनीतियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में बीजेपी ने भी उत्तराखंड और मणिपुर में चुनाव प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा और केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र प्रधान को आगामी उत्तराखंड विधानसभा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि मणिपुर की जिम्मेदारी मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर को सौंपी गयी है।
बीजेपीः उत्तराखंड के चुनाव प्रभारी बने जेपी नड्डा और धर्मेंद्र प्रधान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on हूटर बजाते हुए खुद को वीआईपी दिखाकर रौब झाडने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , वाहन को किया सीज….
on रूड़की में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण….
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!