Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्य सचिव का सचिवालय निरीक्षण: एक माह में पूरी हो फाइलों की...

मुख्य सचिव का सचिवालय निरीक्षण: एक माह में पूरी हो फाइलों की Weeding प्रक्रिया, रिकॉर्ड रूम और पोटा केबिन बनाने के निर्देशl

देहरादून: मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सचिवालय की सफाई व्यवस्था और अनुभागों की स्थिति का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि कई अनुभागों में पुरानी फाइलों का ढेर लगा हुआ है। उन्होंने निर्देश दिए कि फाइलों की वीडिंग प्रक्रिया (छंटनी) को नियमों के अनुसार एक माह के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए। साथ ही सचिव, सचिवालय प्रशासन को शीघ्र ही रिकॉर्ड रूम तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यक फाइलों को व्यवस्थित रूप से सुरक्षित रखा जा सके।

मुख्य सचिव ने उन अनुभागों पर भी चिंता जताई जो एक ही कक्ष में संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 10 से 12 अनुभागों के लिए पोटा केबिन भवन की व्यवस्था की जाए और उन्हें स्थानांतरित किया जाए।

उन्होंने सचिवालय परिसर के अंतर्गत अनुभागों के निरीक्षण रोस्टर को पुनः प्रसारित करने और निर्धारित समय सीमा में अधिकारियों द्वारा अनिवार्य रूप से निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सचिवालय परिसर के सभी भवनों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर सचिव श्री दीपेन्द्र कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular