Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काशीपुर में स्व. कैलाश चंद्र गहतोड़ी के आवास...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काशीपुर में स्व. कैलाश चंद्र गहतोड़ी के आवास पहुंच दी श्रद्धांजलि, हुए भावुक…

उधम सिंह नगर/काशीपुर – सीएम पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को काशीपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में राज्य वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष स्व. कैलाश चंद्र गहतोड़ी के आवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. कैलाश गहतोड़ी ने अपने कार्यों से समाज में एक अलग जगह बनाई। उनके लिए जनसेवा हमेशा सर्वोपरि रहा, गरीब और जरूरतमंदों को हर संभव सहयोग देने के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में उनके सपनों को पूरा करने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular