Homeराज्यउत्तराखण्डराजधानी देहरादून में बड़ा धमाका, कबाड़ी की दुकान में फटा बम, तीन...

राजधानी देहरादून में बड़ा धमाका, कबाड़ी की दुकान में फटा बम, तीन लोग गंभीर रूप से घायल।

देहरादून – राजधानी देहरादून में आज बड़ा हादसा हो गया। किद्दूवाला में एक कबाड़ी की दुकान में अचानक धमाका हो गया। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। तीन लोग गंभीर घायल हैं।

जानकारी के अनुसार, किद्दूवाला के कुछ कबाड़ी रायपुर के मालदेवता स्थित आर्मी की फायरिंग रेंज में कूड़ा बीनते थे। बताया जा रहा है कि किसी के हाथ इसी रेंज से बिना फायर हुआ बम लगा था। इसी बम को आज कबाड़ी की दुकान पर हथाैड़े से तोड़कर अलग किया जा रहा था। इसी दाैरान बार-बार हथौड़े मारने से बम फट गया।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रायपुर क्षेत्र में धमाके की सूचना मिली थी। माैके पर जाकर जांच की गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो बम फटा है उसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घायल युवकों में से एक युवक का हाथ अलग हो गया। वहीं तीन की हालत अधिक गंभीर बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular