Homeराज्यउत्तराखण्डहरीश रावत स्टिंग केस में CBI ने बढ़ाई रफ्तार, सुबोध उनियाल सहित...

हरीश रावत स्टिंग केस में CBI ने बढ़ाई रफ्तार, सुबोध उनियाल सहित कई नेताओं को भेजा नोटिस

देहरादून: वर्ष 2016 में कांग्रेस की तत्कालीन सरकार में मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ सामने आए स्टिंग मामले की जांच एक बार फिर से सीबीआई ने तेज कर दी है। मामले के नए विवेचना अधिकारी ने न्यायालय के माध्यम से मंत्री सुबोध उनियाल सहित कई नेताओं को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है।

इस स्टिंग में आरोप था कि हरीश रावत सरकार को बचाने के लिए विधायकों का मोलभाव किया जा रहा था। इसके अलावा, एक अन्य स्टिंग में कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का नाम सामने आया था, जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत भी शामिल बताए गए थे। दावा था कि ये दोनों स्टिंग पत्रकार और वर्तमान विधायक उमेश कुमार ने कराए थे।

दो साल पहले सीबीआई ने पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, मदन सिंह बिष्ट और उमेश कुमार को आवाज के नमूने देने के लिए नोटिस भेजा था। कुछ ने नमूने भी दिए थे। अब नए विवेचना अधिकारी ने कई नेताओं को अलग-अलग तिथियों में पूछताछ के लिए बुलाया है। मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि वे बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए उपस्थित होना थे, लेकिन व्यस्तता के कारण उन्होंने तारीख आगे बढ़ाने का अनुरोध किया है।

#CBIstingcase #SubodhUniyalinquiry #HarishRawatsting #Politicalbribery probe

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular