Homeराज्यउत्तराखण्डमसूरी-टिहरी बाईपास के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार, हादसे में...

मसूरी-टिहरी बाईपास के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार, हादसे में पांच लोग घायल।

देहरादून/मसूरी – मसूरी टिहरी बाईपास आईडीएच बिल्डिंग के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई जिसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मसूरी उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उनको देहरादून हायर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

गुरुवार को सुबह के समय उत्तरकाशी से देहरादून की ओर जा रही कार यूके02 टी 7954 टिहरी बायपास रोड आइडिया बिल्डिंग के पास अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकराई और सड़क पर पलट गई जिसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस 108 एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

डा.यतेन्द्र सिंह सीएमएस उप जिला चिकित्सालय मसूरी ने बताया कि कार में सवार शांति प्रसाद पुत्र स्वर्गीय दयाराम (74), जानकी देवी पत्नी शांति प्रसाद(65) निवासी उत्तरकाशी निवासी उत्तरकाशी, सोनिका देवी पत्नी सुशांत(22) सुशांत पुत्र कृष्ण भट्ट(25) और भारत पुत्र बलराम उपाध्याय(27) निवासी बंजारा वाला पटेल नगर देहरादून घायल हो गए । उन्होंने कहा कि पांचो को मसूरी उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार किया गया। जिसमें सुशांत और सुशांत की पत्नी की गंभीर चोट आई है जिनको देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया है। मसूरी पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सड़क पर पाला पड़ा होने के कारण मोड पर कार अचानक से अनियंत्रित हो गई और पहाड़ पर टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। उन्होंने कहा कि घटना की जांच कर की जा रही है वहीं घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments