Homeराज्यउत्तराखण्डकेंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 22 जनवरी को पूरे देश में केंद्रीय...

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 22 जनवरी को पूरे देश में केंद्रीय कर्मियों का रहेगा हाफ डे।

देहरादून – अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के लिए हर कोई उत्साहित है। इस खास दिन के लिए केंद्र सरकार ने सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक विशेष घोषणा की है।

22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सरकारी कर्मियों की भावनाओं को देखते हुए दोपहर ढाई बजे तक सभी केंद्रीय दफ्तरों में अवकाश का एलान किया है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

इस आदेश में कहा गया कि कर्मचारियों की भारी भावना और उनके अनुरोध के कारण केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया ताकि हर कोई प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देख सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular