नैनीताल : सरोवर नगरी व उनके आसपास समेत नैनीताल जनपद व पूरे उत्तराखंड में लगातार तीन दिन से बारिश होने से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया UW। सरोवर नगरी की अगर बात करें तो यहाँ तीन दिन से भयंकर कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा है।
तीन दिन से हो रही बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
लगातार हो रही बारिश के कारण नैनीताल में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश और कोहरे के कारण वाहन चालक दिन में भी वाहनों में लाइट जलाकर आवाजाही कर रहे हैं। सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं जबकि 24 घण्टे सरोवर नगरी में चहल पहल देखी जाती थी। आज वीरान छाया हुआ है। इधर बारिश के चलते मोटर मार्ग पर मलबा आ जाने से कुल सात मोटर मार्ग बंद हो गये हैं।
मलबे के कारण नैनीताल में सात मोटर मार्ग बंद
मलबे के कारण नैनीताल में सात मोटर मार्ग बंद हैं। जिनमें तीन राज्य मार्ग रामनगर भण्डारपानी अम गड़ी मोटर मार्ग, गर्जिया बेतालघाट, रामनगर बोहराकोट, मोटर मार्ग बंद है इसके अलावा चार ग्रामीण मार्ग आई टी आई कमोली मोटर मार्ग, हरतोला सतपुरी, वंसगांव जिलोली सकरीना मोटर मार्ग, नोनी विनायक अम्बेडकर रीखोली मोटर मार्ग बंद पड़े हुए हैं। जिसके चलते तमाम लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।