Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीउत्तराखंड में नहीं थम रहे बस हादसे, उत्तरकाशी के जखोल से देहरादून...

उत्तराखंड में नहीं थम रहे बस हादसे, उत्तरकाशी के जखोल से देहरादून आ रही रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त।

उत्तरकाशी – उत्तरकाशी के मोरी तहसील से दुःखद खबर सामने आई है। बुधवार तड़के सुबह जखोल से यात्रियों को लेकर देहरादून जा रही रोडवेज बस (UK07PA4177) सुनकुंडी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बस में चालक और परिचालक सहित कुल 32 लोग सवार थे।

 

दुर्घटना में 5 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है, जिन्हें मोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया जा रहा है। राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और घायलों को उचित चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।

 

#Mori #Uttarkashi #BusAccident #RoadSafety #UttarakhandNews #EmergencyResponse #HealthCare #TravelSafety #Dehradun #CommunityHealthCenter

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular