Homeब्रेकिंग न्यूज़बड़ी खबर : चारधाम यात्रा पर लगी रोक हटी, मौसम के आधार...

बड़ी खबर : चारधाम यात्रा पर लगी रोक हटी, मौसम के आधार पर जिलों में जारी रहेगा नियंत्रण

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका के चलते रविवार को एक दिन के लिए स्थगित की गई चारधाम यात्रा पर अब से रोक हटा ली गई है। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम की समीक्षा के बाद चारधाम यात्रा को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले जिलों के जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मौसम की वर्तमान स्थिति के अनुसार वाहनों को रोकने अथवा अनुमति देने के अधिकार दिए गए हैं। यात्रा मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव दल सक्रिय हैं।

आयुक्त श्री पांडेय ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और मौसम की गंभीरता को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें। प्रशासन का उद्देश्य यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखना है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपडेट्स के लिए जिला प्रशासन या पर्यटन विभाग की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular