Homeराज्यउत्तराखण्डकर्णप्रयाग की अंजू सती मिसेज इंडिया कांटेस्ट के फाइनल में, 21 दिसंबर...

कर्णप्रयाग की अंजू सती मिसेज इंडिया कांटेस्ट के फाइनल में, 21 दिसंबर को दिल्ली में करेंगी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व….

देहरादून : कर्णप्रयाग की देवतोली निवासी अंजू सती, जिन्होंने दो माह पूर्व मिसेज उत्तराखंड का खिताब जीता था, अब मिसेज इंडिया कांटेस्ट के फाइनल में पहुंच गई हैं। अंजू सती 21 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित कांटेस्ट में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इस कांटेस्ट के फाइनल में देशभर के 29 राज्यों की महिलाएं भाग लेंगी और प्रमुख अतिथि के रूप में फिल्म स्टार भाग्यश्री इस आयोजन में शामिल होंगी। कांटेस्ट का आयोजन महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था ‘प्राइड ऑफ इंडिया’ द्वारा किया जा रहा है, जो महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण को बढ़ावा देती है।

अंजू सती, जो वर्तमान में महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं, ने बताया कि वे संस्था को महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम कर रही महिलाओं की सफल कहानियों की वीडियो भेज रही हैं, जिस पर उन्हें अंक मिलेंगे।

दिल्ली के पश्चिम बिहार में 19 से 21 दिसंबर तक होने वाले इस कांटेस्ट के फाइनल में साक्षात्कार, टैलेंट राउंड और रैंप वॉक राउंड आयोजित होंगे। अंजू सती ने इस बड़े मुकाबले के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। फाइनल में वह उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर और यहां के पारंपरिक पहनावे को प्रदर्शित करने का खास प्रयास करेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular