Homeराज्यउत्तराखण्डइस भाजपा विधायक ने मांगी माफी, फ़ोन पर युवा कार्यकर्ता को निकली...

इस भाजपा विधायक ने मांगी माफी, फ़ोन पर युवा कार्यकर्ता को निकली थी भद्दी गालियां

विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन

देहरादून। भाजपा के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की बदजुबानी के किस्से आम है। गली गलौच और अपनी दबंगई दिखाने की फितरत से बाज नहीं आते। इस बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के युवा कार्यकर्ता को फ़ोन पर धमकाते उनका ऑडियो वायरल हुआ। भद्दी गालियां देकर युवक को धमकाने का वायरल ऑडियो विधायक को भारी पड़ गया। मामले ने तूल पकड़ा तो उनको युवा कार्यकर्ता से माफी मांगनी पड़ी।

मामला उनकी विधानसभा खानपुर का है। विधायक चैंपियन ने एक निर्माण कार्य को लेकर कार्यकर्ता को फ़ोन पर धमका दिया। कार्यकर्ता को जमकर गालियां निकली और चेताया भी। आखिर मामला पार्टी तक पहुंचा तो विधायक को होश आया। उसने कार्यकर्ता से माफी मांगी की अपना ही बच्चा है।

इससे पहले भी चैंपियन कभी बंदूक पर नाचने, कभी गोली चलाने तो कभी साथी विधायक को दबंगई दिखाने में किरकिरी करवा चुके हैं। पार्टी एक बार उनकी इन हरकतों के लिए बाहर कर चुकी है। आचरण सुधारने के आश्वासन के बाद उनको बहाल किया गया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular