देहरादून- आप पार्टी ने आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया इस दौरान आप प्रवक्ता रविंद्र आनंद ने बीजेपी और लक्सर विधायक कुंवर प्रणव पर जमकर निशाना साधा। रविंद्र ने कहा कि पहले विधायक ने अपनी अमर्यादित भाषा से पूरी देव भूमि को अपमानित किया था लेकिन उसके बावजूद भी बीजेपी ने महज 13 महीने में ही उनके 6 साल का निलंबन खत्म कर उन्हें दोबारा बीजेपी में शामिल कर लिया। अब 1 डिग्री कॉलेज के कार्यों का श्रेय लेने के लिए विधायक ने फिर एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है जो बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। बीजेपी और चैंपियन सुधरने वालों में से नहीं है। इस तरह की अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना विधायक के असली चेहरे को दिखाता है जिन्हें अपनी पार्टी की नीतियों से भी कोई मतलब नहीं है और बीजेपी ने अब तक कुंवर प्रणव चैंपियन पर कोई कार्यवाही नहीं की है जिसकी आम आदमी पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है। पदाधिकारी किसी भी संगठन से जुड़ा हुआ हो वह उत्तराखंड का निवासी है और उत्तराखंड के किसी भी व्यक्ति का अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । अगर विधायक को अब बीजेपी संरक्षण देती है और कार्रवाई नहीं करती है तो आम आदमी पार्टी पूर्व की भांति सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी और यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक बीजेपी इस विधायक को बर्खास्त नहीं करती है। वही आम आदमी पार्टी प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने भी सरकार पर प्रदेश के युवाओं को छलने का आरोप लगाते हुए कहां की आज पूरे देश में बेरोजगारी के आंकड़ों में उत्तराखंड शीर्ष स्थान पर है और अब मुख्यमंत्री स्थानीय युवाओं को उद्योगों ने 70% रोजगार देने की बात कर रहे हैं। अब चुनावी साल में मुख्यमंत्री को रोजगार देने की याद आ रही है। इतने लंबे समय से मुख्यमंत्री कहां सोए हुए थे और क्या तब मुख्यमंत्री को रोजगार देने की याद नहीं आई। आज बेरोजगार सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर हैं और 70% युवाओं को रोजगार देने की बात करना सिर्फ मुख्यमंत्री का एक जुमला है । लेकिन 2022 में अब प्रदेश के युवा ही इस बीजेपी सरकार को जवाब देते हुए इस के पद से उखाड़ देंगे।



