देहरादून- उत्तराखंड में आज भी मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ बिजली चमकने का अनुमान जताया है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में तेज हवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर पहाड़ी क्षेत्रों में हल्के बादल छाये रह सकते हैं। इसके अलावा कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने बिजली चमकने की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विशेषकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है।



