देहरादून- उत्तराखंड में दुकानें अब सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खुलेंगी। बाजार बंद होने के बाद अगली सुबह सात बजे तक पूर्ण लॉकडाउन की व्यवस्था लागू रहेगी। जिलों में यह व्यवस्था जिलाधिकारियों की ओर से आदेश जारी होने के बाद ही लागू होगी। यह उनपर निर्भर करेगा कि वे कब तक व्यवस्था बनाएंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 की रोकथाम और प्रदेश में हालात को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं सहित अन्य दुकानों को खोलने का समय बदलने के निर्देश दिए हैं।



