Homeराज्यउत्तर प्रदेशप्रवासियों ने उत्तराखण्ड सरकार का जताया आभार.....

प्रवासियों ने उत्तराखण्ड सरकार का जताया आभार…..

मसूरी में प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक भेजने के लिए प्रशासन और पुलिस लगातार काम कर रहा है और इसको लेकर पूर्व में भी मसूरी से झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजा जा चुका है। इसी परिपेक्ष में पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश के 32 प्रवासी मजदूरों को प्राइवेट बस के माध्यम से देहरादून महाराणा प्रताप रायपुर स्टेडियम भेजा गया है जहां से स्वास्थ्य परीक्षण के बाद इन सभी 32 प्रवासी को उनके गृह जनपद उत्तर प्रदेश के लिए बसों व ट्रेना के माध्यम से रवाना किया जाएगा। घर जाते हुूए प्रवासी मजदूर काफी खुश थे ओर उनके द्वारा प्रदेश सरकार के साथ प्रशसन और पुलिस का आभार व्यक्त किया। एसआई सूरज कंडारी ने बताया कि पुलिस और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से मसूरी से सैकड़ों प्रवासी मजदूरों को देश के विभिन्न राज्यों में भेजने का काम किया गया है वही भेजते समय लाॅक डाउन के नियमों के साथ सोशल डिस्टेंस का पालन और मास्क अनिवार्य रूप से पहनने पर जोर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मसूरी से प्राइवेट बस के माध्यम से सभी 32 प्रवासी मजदूरों को देहरादून रायपुर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा लगातार बाहर से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है वही जो प्रवासी को नियम अनुसार उनके घर भेजा जा रहा है उन्होंने कहा कि मसूरी में भी पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्रों का निरीक्षण कर सोशल डिस्टेंस और लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया जा रहा है । पुलिस द्वारा लोगों को निशुल्क  मास्क औद सेपिटाइजर भी वितरित किए जा रहे हैं।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular