देहरादून- राजधानी देहरादून में आज दून अस्पताल में भर्ती नौ महीनें का बच्चा कोरोना से जंग जीतने में कामयाब हो गया जिसे आज शाम तक डिस्चार्ज किया जायेगा। 17 अपै्रल को दून अस्पताल में भर्ती हुआ यह बच्चा मात्र नौ महीनें का बताया जा रहा है। जो कोरोना से जंग में 6 दिनों मे स्वस्थ हुआ है। इस बच्चे की दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज इसे शाम तक डिस्चार्ज कर दिया जायेगा। खास बात यह है कि यह बच्चा मां के दूध पर निर्भर था। बच्चे के स्वस्थ होने की खबर से शासन प्रशासन को राहत की सांस ली है। राज्य में अब तक कुल 47 कोरोना पाजिटिव केस सामने आये है। संक्रमित 47 केसों में से 23 यानि की 50 फीसदी लोग अब तक स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके है। वहीं 23 लोगों का अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 4275 लोगों की जांच करायी जा चुकी है जबकि 124 के करीब सैम्पलों की जांच रिपोर्ट आज देर शाम तक आने की उम्मीद है। उत्तराखण्ड के लिए यह सुखद खबर है कि अभी तक राज्य में कोरोना के कारण एक भी मौत नहीं हुई है।