Homeराज्यउत्तराखण्डअगर नये केस आने से रोक सकें तो बहुत जल्द राज्य को...

अगर नये केस आने से रोक सकें तो बहुत जल्द राज्य को कोरोना मुक्त किया जा सकता है – मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह ने आज एक बार फिर अधिकारियों को लाॅकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के आदेश देते हुए कहा कि वह कोरोना मुक्त जिलों में विकास कार्यो को आगे बढ़ाने की रूपरेखा तैयार करें। अपने आवास पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज अधिकारियों की बैठक में कोरोना की ताजा स्थिति की समीक्षा करी। मुख्यमंत्री ने इस बात पर संतोष जताया कि अब तक शासन प्रशासन द्वारा किये गये प्रयासों के अच्छे नतीजे सामने आये है और कोरोना संक्रमण के प्रभाव को बढ़ने से रोकने में हम सफल रहे है। त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि रेड जोन में आने वाले जिलों में सख्ती से लाॅकडाउन के नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाये। जिससे इन जिलों में नये केस आने से रोके जा सके। उन्होने कहा कि जो कोरोना प्रभावी क्षेत्र है वहां किसानों, मजदूरों तथा छोटे व्यवसायियों की जिन्दगी को पटरी पर लाने के लिए क्या प्रयास किये जाने चाहिए? इसकी रूप रेखा अधिकारी तैयार करे। उन्होने कहा कि अभी तीन मई तक पूरे प्रदेश में लाकडाउन लागू रहने तक सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। जिन क्षेत्रों में काम की ढील दी गयी है वहां भी लाकडाउन के नियमों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें कोरोना वारियर्स का सम्मान करना चाहिए लेकिन यह सम्मान भी लाॅकडाउन के नियमों के पालन के साथ ही किया जाये। इसके लिए पास जाकर माला पहनाना जरूरी नहीं है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि अगर हम आगे नये केस आने से रोक सकें तो बहुत जल्द राज्य को कोरोना मुक्त किया जा सकता है।

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular