Homeराज्यउत्तराखण्डब्याजखोरों से परेशान होकर एक युवक ने खाया जहर, पुलिस ने शुरू...

ब्याजखोरों से परेशान होकर एक युवक ने खाया जहर, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच……

रुड़की– रुडकी में ब्याजखोरों से परेशान होकर मोहनपुरा निवासी प्रवीण नाम के एक युवक ने जहर खा लिया, जिसके बाद उसके परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल रूड़की में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़ित युवक प्रवीण की माता विमला देवी ने सिविल लाइन कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित युवक की माता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि दिल्ली रोड स्थित कुछ लोग जो ब्याज और अवैध वसूली जैसे कार्य करते है। यह सभी लोग आपरधिक छवि के है। इन्होंने मेरे पुत्र प्रवीण को अपने जाल में फंसा लिया। जिसके बाद मेरे पुत्र प्रवीण ने अपनी पत्नी के करीब एक लाख 20 हजार रुपये के जेवर बेचकर इन्हे रुपये दे दिए है। मेरे पुत्र को इन्होंने जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती एक प्लाट का भी इकरारनामा करवा लिया है। इतने से भी जब इनका मन नहीं भरा तो इन्होने मेरे बेटे की दूकान पर आकर उसके साथ बहुत ज्यादा मारपीट की, जिसके बाद मेरे बेटे ने तंग आकर जहर खा लिया है। उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। अब मामले की जांच की जा रही है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular