मेष- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य मिलेगा। यात्रा पर जाना हो सकता है।
वृष- अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार की समस्या बढ़ सकती है। माता का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।
मिथुन- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा की स्थिति रहेगी। खर्चों की अधिकता तथा धन का अभाव रहेगा।
कर्क- पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
सिंह- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान- सम्मान मिलेगा। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा।
कन्या- आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
तुला- मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे,परन्तु मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक- मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। मीठे खान-पान के प्रति रूझान रहेगा।
धनु- आत्मविश्वास में कमी आएगी। पारिवारिक सदस्य परेशान कर सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मकर- मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। यात्रा पर जा सकते हैं।
कुंभ- आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। धन की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।
मीन- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।



