कोटद्वार- कोटद्वार में 12 साल की नाबालिक से दुकानदार द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। कक्षा नवीं की छात्रा मंगलवार सुबह स्कूल जा रही थी। आरोप है कि एक दुकानदार ने उसे पेंटिंग दिखाने के बहाने से रोक लिया और अंदर कमरे मे ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। किसी तरह से आरोपित से छूटकर भागी छात्रा ने स्कूल पहुंचकर अपने शिक्षक को आपबीती बताई।
स्कूल की ओर से परिजनों को सूचना देने पर उनके होश उड़ गए। परिजनों ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को घटना के बाबत जानकारी दी गयी और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली मे डेरा डाल दिया। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया आरोपी पर पोक्सो और आईपीसी की धारा 354 में केस दर्ज किया जा चुका है। बताया कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।


