उत्तराखंड- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गंगोलीहाट की तरफ जा रही लखनऊ के यात्रियों की कार खाई में गिर गई। इस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवती समेत चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सभी यात्री पातालभुवनेश्वर गुफा देखने जा रहे थे। तभी कार अनियंत्रित होकर दूनी के समीप खाई में जा गिरी। चारों घायलों का सीएचसी गंगोलीहाट में प्राथमिक उपचार करने के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, बोलेरो संख्या यूपी 32 एचडब्लू 3316 पाताल भुवनेश्वर जा रही थी। उसमें पांच लोग सवार थे। कार 30 मीटर खाई में गिरी। हादसे में 38 वर्षीय संजय कुमार पुत्र शिव रतन, 23 वर्षीय पंकज वर्मा पुत्र भगवती वर्मा बाराबंकी, लखनऊ आर्मी में तैनात टनकपुर निवासी 42 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह पूर्णागिरी ,अपने रिश्तेदारी में लोहाघाट आए थे। इनके साथ लोहाघाट निवायी 20 वर्षीय एक महिला माया मेहता पुत्री सुरेश मेहता भी थीं। जबकि लखनऊ के गंगागंज निवायी 30 वर्षीय दुर्गेश द्विवेदी पुत्र राजाराम की मौके पर ही मौत हो गई।