Homeराज्यउत्तर प्रदेशबड़ी खबर:- गंगोलीहाट जा रही लखनऊ के यात्रियों की बोलेरो कार खाई...

बड़ी खबर:- गंगोलीहाट जा रही लखनऊ के यात्रियों की बोलेरो कार खाई में गिरी, एक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल…….

उत्तराखंड- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गंगोलीहाट की तरफ जा रही लखनऊ के यात्रियों की कार खाई में गिर गई। इस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवती समेत चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सभी यात्री पातालभुवनेश्वर गुफा देखने जा रहे थे। तभी कार अनियंत्रित होकर दूनी के समीप खाई में जा गिरी। चारों घायलों का सीएचसी गंगोलीहाट में प्राथमिक उपचार करने के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, बोलेरो संख्या यूपी 32 एचडब्लू 3316 पाताल भुवनेश्वर जा रही थी। उसमें पांच लोग सवार थे। कार 30 मीटर खाई में गिरी। हादसे में 38 वर्षीय संजय कुमार पुत्र शिव रतन, 23 वर्षीय पंकज वर्मा पुत्र भगवती वर्मा बाराबंकी, लखनऊ आर्मी में तैनात टनकपुर निवासी 42 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह पूर्णागिरी ,अपने रिश्तेदारी में लोहाघाट आए थे। इनके साथ लोहाघाट निवायी 20 वर्षीय एक महिला माया मेहता पुत्री सुरेश मेहता भी थीं। जबकि लखनऊ के गंगागंज निवायी 30 वर्षीय दुर्गेश द्विवेदी पुत्र राजाराम की मौके पर ही मौत हो गई।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular