देहरादून- उत्तराखंड़ मे निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही दोनों ही राजनैतिक पार्टियां भाजपा और कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी है। निकाय चुनाव की घोषणा होते ही जहां भाजपा के पर्यवेक्षक मंगलवार को हरिद्वार पहुंच गये है। भाजपा कार्यालय में उन्होंने हरिद्वार नगर निगम सहित अन्य नगर पालिका और नगर पंचायतों के दावेदारों के नामों पर चर्चा की। इसके साथ ही कलियर, भगवानपुर और लक्सर नगर निकाय को लेकर मथन किया जा रहा है। भाजपा कार्यालय पहुंचे पर्यवेक्षकों में ज्योति गैरोला प्रदेश उपाध्यक्ष, बलजीत सोनी मीडिया प्रभारी और संजय गुप्ता शामिल है। वहीं बात कांग्रेस की करे तो आज हल्द्वानी में कांग्रेस के विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर निकाय चुनावों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के संभावित दावेदारों से बातचीत भी की गई। बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदेश, विधायक गोविंद कुंजवाल, राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी आदि मौजूद रहे। बैठक में कुमाऊं मंडल के 34 निकायों में टिकट बंटवारे को लेकर मंथन हो रहा है। तीन नगर निगम, 16 नगर पंचायत और 15 नगर पालिकाओं को लेकर मंथन किया जा रहा है।



