ऋषिकेश- अविरल गंगा के लिए अनशन कर रहे संत गोपालदास को एम्स प्रशासन द्वारा डिस्चार्ज कर दिया गया। जिसके बाद उन्हें मातृसदन ले जाया गया। आपको बता दे कि स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद की प्राण की आहुति के बाद उनकी गंगा की लड़ाई को संत गोपालदास आगे बढ़ा रहे हैं। बीते शुक्रवार को उनका स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद ऋषिकेश प्रशासन ने उन्हें एम्स में भर्ती कराया था। अब उनकी हालत में सुधार होने के बाद अस्पताल ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। एम्स से छुट्टी मिलने के बाद गोपालदास ने मातृ सदन पहुंचकर फिर से अनशन शुरू कर दिया है।



