Homeराज्यउत्तराखण्डBig Breaking:- उत्तराखंड मे निकाय चुनाव की घोषण, 18 नवम्बर को होगें...

Big Breaking:- उत्तराखंड मे निकाय चुनाव की घोषण, 18 नवम्बर को होगें निकाय चुनाव……..

देहरादून- उत्तराखंड निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस। उत्तराखंड में निकाय चुनाव की तिथि का हो गया ऐलान। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्र शेखर भट्ट ने कर दिया तिथि का ऐलान। 92 निकाय में 84 निकायो में होंगे चुनाव। 3 निकाय में आरक्षण घोषित न होने की वजह नही होंगें चुनाव। गंगोत्री, बद्रीनाथ केदारनाथ में चुनाव की जगह मनोनीत होते है सदस्य। दो निकाय के गठन पर विवाद के चलते नही होंगे चुनाव। 20 अक्टूबर से 23 तक प्रत्याशियों के नामांकन। 18 नवम्बर को होगा प्रदेश में चुनाव। 20 नवम्बर को आएंगे चुनाव के नतीजे। बैलेट पेपर से होंगे निकाय चुनाव। प्रदेश में आचार सहिंता आज से लागू।

प्रदेश में कुल 92 निकाय अस्तित्व में है – 8 नगर निगम, 41 पालिकाएं , 42 नगर पंचायते है,

कुल 1064 वार्ड है, 1256 मतदान केंद्र है, 305 संवेदनशील और 236 अतिसवेंदनशील केंद्र है,

84 निकायों में 2357840 वोटर्स है, जिसमे महिला मतदाता 1148027 वोटर्स है और पुरुष मतदाता 1209813 वोटर्स हैं,

 चुनाव का कार्यक्रम 

जिला अधिकारी 16 अक्टूबर को जिलो में अधिसूचना जारी करेंगे ।

20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर नामांकन की प्रक्रिया होगी सुरु,

नामांकन पत्रों की जांच 25 और 26 अक्टूबर ,

नाम वापसी 27 अक्टूबर को,

चुनाव चिन्ह आंबटन 29 अक्टूबर,

18 नवम्बर को होगा मतदान, सुबह 8 बजे शाम 5 बजे तक,

20 नवम्बर को होगी मतगणना, सुबह 8 बजे कार्य समाप्ति तक ।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular