
देहरादून- उत्तराखंड विधानसभा चुनाव मे करारी हार का बदला लेने के लिए कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव की आहट के साथ ही कमर कस ली है। इसी कडी मे राजधानी देहरादून में पार्टी पदाधिकारियों की बैठकों का दौर जारी है। सोमवार को भी चुनाव की तैयारियों के संबंध में कांग्रेस भवन में जिला स्तर की बैठकें हुई। इससे पहले रविवार को कांग्रेस ने दून नगर निगम के पूर्व पार्षदों, दावेदारों के साथ कांग्रेस भवन में बैठक आयोजित की थी। बैठक मे नगर निकाय चुनाव की तमाम तैयारियों को लेकर मंथन हुआ। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि एकजुटता से चुनाव लड़ा जाएगा तो नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा होगा। बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष के साथ ही पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पूर्व विधायक समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।