Homeअध्यात्मआज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारें, कैसा रहेगा...

आज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारें, कैसा रहेगा आज आपका दिन……

मेंष:-  आपके द्वारा हुए कार्य का अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। मन में अनिर्णय की स्थिति रह सकती है। मन की व्यग्रता बढ़ेगी।

वृष:- शारीरिक स्वास्थ्य पर कुप्रभाव न डालें । वाणी और व्यवहार पर संयम बरतिएगा। अचानक कोई घटना ना हो जाए, संभलकर चलिएगा। वाहन संभालकर चलाएं।

मिथुन:-  स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। धर्म-ध्यान और दया भावना बढ़ेगी। आज का दिन लाभदायी है।

कर्क:-  सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। परिवार में कुछ बातों से मानसिक परेशानी हो सकती है। धन खर्च अधिक हो सकता है।

सिंह:-  अदालती कार्यों से संभलकर चलिएगा। स्वभाव में उग्रता और क्रोध बढ़ सकता है। आपके विचारों में आज दृढ़ता अधिक नहीं होगी । व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से लाभ होगा।

कन्या :-  पदोन्नति के योग हैं। व्यापार सम्बंधी आयोजन हो पाएगा। परिवार में सुख.शांति रहेगी। पिता तथा बडों की ओर से लाभदायी दिन है। आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से भी आपके लिए लाभदायी दिन है।

तुला:-  मित्रों के साथ रमणीय स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। आज का दिन काम-काज के लिए हर तरह से उत्तम है बस आप झगड़ो से दूर रहें। सेहत के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक:-  शारीरिक और मानसिकरूप से आज दिनभर प्रसन्नता छाई रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होने से कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा। सहकर्मियों का साथ प्राप्त होगा।

धनु:-  सामाजिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे। व्यवसाय में पदोन्नति की संभावना है। सरकारी क्षेत्र के कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे।

मकर:-  आज का दिन घर से बाहार जाने तथा मित्रों से लाभ मिलने का है। व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतानों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे लेकिन मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। अधिक संवेदनशील न बने।

कुंभ:-  तन.-मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। पड़ोसी और भाई.बंधुओं के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे।

मीन:-  आज प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति की निकटता आपको हर्षित करेगा। आर्थिक लाभ होगा। शिक्षा में बाधाएं आ सकती है। प्रियजनों के साथ हुई मुलाकात से मन खुश होगा।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular