Homeराज्यउत्तराखण्डकिसानों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, धान के जायज मूल्य न...

किसानों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, धान के जायज मूल्य न मिलने पर शुरू किया आमरण अनशन……

रुद्रपुर- उत्तराखंड के किसानों ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने के विरोध में किसानों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि किसान रुद्रपुर गल्ला मंडी में धरने पर बैठ गए हैं। अपने अनशन के दौरान किसानों ने जिला प्रशासन और सरकार पर उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाया है। किसानों के धरने के चलते मंडी में धान की आवक भी प्रभावित हो रही है। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि देश को अनाज देने वाले अन्नदाताओं को अपनी जायज मांगों के लिए भी आमरण अनशन करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि मुनाफाखोर और बिचैलिए का सरकारी काम में भारी दखल है जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि सरकार और किसानों के बीच बिचैलिए और मुनाफाखोर विदेशों की यात्राएं कर रहे हैं। बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से धान की खरीद का मूल्य 1750 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है लेकिन मुनाफाखोर और बिचैलिए इसे लागू नहीं होने दे रहे हैं। मजबूरी में किसानों को 1200 रुपये क्विंटल धान बेचना पड़ रहा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments