देहरादून- राजधानी देहरादून शहर के बीचों बीच हरिद्वार रोड स्थित गंगा विहार में पिछले तीन माह से पेयजल संकट मंडराने के चलते क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जहां एक तरफ प्रशासन राजधानी में आयोजित होने वाले इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों में जुटा है और शहर की सड़कों को सुधारा जा रहा है। वहीं शहर के आम नागरिकों को आज भी अपनी जरूरतों के लिए परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। भारी बरसात के चलते राजधानी की सड़कें जहां क्षतिग्रस्त हो गयी है तो वहीं इन सड़कों में बिछी पाइप लाइने भी टूट चुकी है। ऐसा ही हाल हरिद्वार रोड स्थित गंगा विहार में सामने आया है जहां टूटी सड़कों व पेयजल लाइनों के टूटे होने के कारण क्षेत्र में पिछले तीन माह से पानी का संकट गहराया हुआ है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इसकी शिकायत कई बार सम्बन्धित अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन फिर भी प्रशासन द्वारा अब तक कार्यवाही नहीं की गयी है। जिससे आम लोगों में रोष काफी रोष है