मेष :- आज के दिन कोई भी काम सोच विचार कर ही करे, किसी भी दस्तावेजों पर हस्ताक्षेप करने से पहले किसी बड़े की सलाह मुशवरा अवशय करे । परिजनों के साथ मनमुटाव ना होए ध्यान रखें। निरर्थक खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। नकारात्मक विचार आने से उलझनों मे पड़ सकते है ध्यान रखे ।
वृष :- कोर्ट कचहरी के झंझट में आज न पड़े । आज के दिन आपके मन में नकारात्मक विचार आ सकते है। आज के दिन आपको परिवार से मिलने वाले सुख में कमी बन सकती है। परिजनों के साथ मतभेद न हो ध्यान रखें । किसी से भी एलेक्ट्रोनिक समान उपहार के तौर पर न ले । काले नीले रंगो से परहेज करे ।
मिथुन :- आज का दिन आपके लिए थोड़ा आलस रहेगा जिसके कारण आपके स्वास्थ्य मे उतार-चढ़ाव बना रहेगा और साथ ही किसी प्रकार की लापरवाही आपके लिए कष्ट दायक साबित हो सकती है । जीवनसाथी के साथ तालमेल मे कमी का सामना करना होगा, जिससे घर का माहौल बिगड़ सकता है । काले रंग से परहेज करे ।
कर्क :- आज के दिन की गयी योजनाए काफी हद तक सफल होगी । घर परिवार का सुख और उनका सहयोग आपके भाग्य के लिए महत्वपूर्ण रहेगा । काम-काज के प्रति आपको आशानुसार फल प्राप्त होंगे । धार्मिक कार्यों से मानसिक शांति की प्राप्ति होगी ।
सिंह :- आपके गुस्से और स्वभाव पर नियंत्रण रखे अन्यथा कार्य क्षेत्र मे परेशानी और अनहोनी घटना घटित होने की संभावना बढ़ सकती है । इस समय आपको चतुराई से काम करने की आवश्यकता है । बिना फायदे की यात्राएं होनी संभव है ।
कन्या :- आपके अपने स्वस्थ्य के संबंध मे परेशानियों के साथ-साथ जीवनसाथी के स्वस्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा । गुस्से और जल्दबाज़ी मे किए गए काम आपको निराशाजनक परिणाम दे सकते है । काले रंग से परहेज करे ।
तुला :- इस समय मन का भटकाव और काल्पनिक वहम आपको परेशानियों मे डाले रखेगा । स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखने की आवश्यकता है, खास कर पिता और संतान के संबंध मे सतर्क रहे । इस समय किसी प्रकार के आरोप लगने की संभावना बनी रहेगी ।
वृश्चिक :- आज के दिन परिवार के सदस्यो और मित्रो की तरफ से हर संभव सहयोग की प्राप्ति होगी । परिवार के साथ बिताया हुआ समय आपको मन की शांति प्रदान कराएगा । कार्य क्षेत्र मे भी आपको सफलता मिलेगी । बड़े भाई के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखे ।
धनु :- आपके स्वभाव मे गंभीरता एवं एकाग्रता की झलक देखने को मिलेगी । व्यवहार मे गुस्से के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है । धन के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है । आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग नही मिल पाएगा ।
मकर :- इस समय कोई भी बड़े फैसले लेने से पहले अपने बड़े-बुज़र्गों से सलाह मशवरा ले कर ही काम को अंजाम दे अन्यथा हानि का सामना आपको देखने को मिल सकता है । इस समय सरकार की तरफ से शुभ समाचारो की प्रदानता बनी रहेगी । काला रंग आपके लिए शुभ रहेगा ।
कुंभ :- आज के दिन कोई न कोई ऐसी घटना आपके लिए विपरीत परिस्थितिया पैदा कर सकती है जिसके कारण गंभीर रूप से चोट लगना संभव है । भाइयों ओर मित्रो को भी किसी न किसी प्रकार की परेशानी बनी रहेगी और बनते-बनते काम बिगड़ सकते है । लाल रंग से परहेज करे ।
मीन :- आज आपके परिवार के सुखो मे कमी का सामना करना पड सकता है जिसके कारण कोई न कोई परेशानी आपको घेरे रहेगी । मानसिक असंतुलन आपकी परेशानियों को बढ़ाने का काम करेगा । जिद्दी स्वभाव के कारण आपके काम-काज मे नुकसान उठाना पड़ सकता है । काला रंग आपके शुभ काम मेबाधा देगा l