देहरादून- महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्वासुमन समर्पित किये। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह के अलावा अनेक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर कांग्रेस द्वारा एक पदयात्र भी निकाली गई।