Homeअध्यात्मआज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारें, आज कैसा...

आज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारें, आज कैसा रहेगा आपका दिन……..

मेष :- आज के दिन आप अपको हर काम में आपकी इच्छा के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे, भाग्य आपको हर संभव सहायता करेगा । घर से बाहर निकलते और वहान चलाते समय सचेत रहने की आवश्यकता है । आज दिन के अंत में शारीरिक थकावट का सामना करना पड़ सकता है । आज के दिन नीले रंग से परहेज रखें, आज आपका शुभ अंक 9 है।

वृष :- आज के दिन मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा, उनके साथ मिलकर जो भी काम आप करेंगे उसमे आपको सफलता प्राप्त होगी । आपको अपने स्वभाव पर काबू रखने की आवश्यकता है । आज के दिन नीले रंग से परहेज रखें, आज आपका अशुभ अंक 3 है ।

मिथुन :- आपको अपने विचारों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा नकारात्मकता के कारण नुकसान का सामना करना पड़ सकता है । आज आप चुस्ती-फुर्ती से अपने हर काम जो अंजाम देने में सफल होंगे । स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है । आज आपका शुभ रंग काला होगा और शुभ अंक 8 है ।

कर्क :- परिवार के साथ आज अच्छा समय व्यतीत होगा, परिवार और दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बन सकती हैं जिसके कारण खर्चा भी होगा । अपने स्वभाव पर काबू रखें । आज के दिन आप काले रंग से परहेज रखें और आज आपका शुभ अंक 9 होगा ।

सिंह :- आज के दिन आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी, भाग्य से आपको हर संभव सहायता मिलेगी । अपने स्वभाव पर काबू रखें अन्यथा किसी के साथ बेवजह का मतभेद पैदा हो सकता है । आज के दिन काले रंग से परहेज रखें, और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने से शुभ फल मिलेंगे ।

कन्या :- आज आपका दिन परेशानियों में गुजरने वाला है किसी न किसी बात की चिंता बनी रहेगी । स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है । कार्यक्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति होगी, परिवार से भी सहयोग प्राप्त होगा । आज के दिन पीले रंग से परहेज करें और आपका शुभ अंक 8 है ।

तुला :- आज आपको अपने स्वभाव पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा दोस्तों के साथ मतभेद पैदा हो सकते हैं आज भाग्य से भी पूरा सहयोग नहीं मिल पाएगा, आज आपको सचेत रहने की आवश्यकता है किसी प्रकार का सच्चा झूठा आरोप आपके ऊपर लग सकता है । आज के दिन हरे और नीले रंग से परहेज रखें ।

वृश्चिक :- परिवार में किसी सदस्य को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जो की आपकी परेशानी का कारण बनेगा । आपको पेट संबंधी खराबियों का सामना करना पड़ सकता है । आज आपका शुभ रंग हरा होगा ।

धनु :- आज परिवार का सुख पूर्ण रूप से प्राप्त होगा । आज के दिन किसी कारण दूसरों के साथ मन मुटाव हो सकता है । किसी न किसी बात को लेकर पूरा दिन चिंता में रहोगे । आज के दिन नीले रंग से सख्त परहेज करें आज आपका शुभ अंक 8 होगा ।

मकर :- स्वास्थ्य प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, इस समय माहौल आपके अनुकूल न होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा । अपने गुस्से पर काबू रखें । आज आपका शुभ रंग हारा होगा और घुभ अंक 5 होगा ।

कुंभ :- विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ खास अच्छा नहीं होगा, पढ़ाई-लिखाई में मन लगाना उनके लिए मुश्किल हो पाएगा । परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है । आज के लिए आपका शुभ रंग पीला होगा और आपका शुभ अंक 3 होगा ।

मीन :- आज आपके स्वभाव में गुस्से की बढ़ोतरी होगी घर में तनावपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा । कार्यक्षेत्र में आज आप अपनी बुद्धिमता का प्रयोग करके अपने हर कामो को आसानी से पूरा करेंगे । आज के दिन काले रंग से परहेज करें, आपका शुभ अंक 4 होगा ।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular