Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून डीएवी में छात्रों ने परिणाम जारी ने होने के विरोध में...

देहरादून डीएवी में छात्रों ने परिणाम जारी ने होने के विरोध में जमकर किया प्रदर्शन……

देहरादून- राजधानी देहरादून मे अखंड भारतीय छात्र संगठन (एबीसीएस) ने डीएवी गेट पर परीक्षा परिणाम जारी न होने के विरोध में आज जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन ने कॉलेज और गढ़वाल विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने विवि से परिणाम जारी करने और परिणाम में हुई गलतियां सुधारने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष अश्वनी पांडे ने कहा कि गढ़वाल विवि हर साल छात्रों के परिणाम जारी करने में लतीफी दिखाती है। परिणाम जारी होने के बाद भी छात्रों को परिणाम में सुधार के लिए भटकना पड़ता है। उन्होंने बताया कि छात्रों की समस्या सुलझाने के लिए प्राचार्य कई बार आश्वासन दे चुके हैं। लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अश्वनी ने कहा कि अगर जल्द परिणाम जारी नहीं किए गए तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान अम्ब्रेश शर्मा, पूजा चैहान, सागर जोशी, सूरज धीमान, उत्कर्ष चैधरी, आकांशा जोशी, प्रमोद, अमन अरोरा, अमन पंवार, हेमराज आदि लोग मौजूद रहे।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular