Homeअंतर्राष्‍ट्रीयफीफा विश्व कप 2018 के अपने पहले ही मुकाबले में मशहूर फुटबॉलर...

फीफा विश्व कप 2018 के अपने पहले ही मुकाबले में मशहूर फुटबॉलर रोनाल्डो ने बिखेरा जलवा ! खबर पढ़े लाइक शेयर करे….

फीफा वर्ल्ड कप 2018 का चौथा मुकाबला जो कि पुर्तगाल बनाम स्पेन के बीच बीती रात को खेला गया। 2010 विश्व विजेता स्पेन ने ये कभी नहीं सोचा होगा की उसे अपने पहले ही मुकाबले में अंक बाटने पड़ जायेंगे। आपको बता दे की इस मुकाबले में मशहूर फुटबॉलर रोनाल्डो ने हेट्रिक लगाकर स्पेन की मैच जितने कि उमीदो को खत्म किया। यह मुकाबला 3-3 की बराबरी पर खत्म हुआ। खेल शुरू होते ही पुर्तगाल को चौथे मिनट पर एक पेनल्टी मिला, जिस पर पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शानदार गोल दागकर अपने टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद स्पेन ने अपना अटैक शरू किया और एक क बाद एक पुर्तगाल के गोल पोस्ट पे हमले किए जिसकी बदोलत मैच के 24 वे मिनट में स्पेन के स्ट्राइकर कोस्टा ने गोंल कर स्कोर को बराबरी पर ला दिया।  इसके बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक बार फिर अपना जलवा दिखाकर मैच के 44 वे मिनट में गोल कर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया। हाफ टाइम तक स्कोर यही रहा। हाफ टाइम के बाद स्पेन की तरफ से एक बार फिर कोस्टा ने अपना दूसरा गोल 55वें मिनट दागा। इसके साथ ही स्पेन इस खेल में 2-2 की बराबरी की। इसके बाद स्पेन की तरफ से 58वें मिनट में नाचो ने शानदार गोल किया। नाचो ने देश के लिए यह पहला गोल दागा और उसके इस गोल ने पुर्तगाल पर 3-2 की बढ़त बना दी।

इसके बाद पुर्तगाल को बराबरी करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन एक बार फिर पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो ने अपना जादू बिखेरते हुए खेल के आखिरी समय 88वें मिनट में फ्री किक के जरिये गोल दागकर स्कोर को 3-3 से बराबर कर दिया। इसके साथ ही वह इस मैच में हैट्रिक गोल जमाने में सफल रहे। बता दें कि रोनाल्डो ने अपने करियर की 51वीं हैट्रिक जमाई और उल्लेखनीय है कि विश्व कप के इतिहास की भी यह 51वीं हैट्रिक है। पुर्तगाल और स्पेन का यह हाई वोल्टेज मुकाबला 3-3 की बराबरी पर खत्म हुआ। बता दें कि स्पेन की टीम 88वें मिनट तक 3- 2 से आगे थी लेकिन बार्सेलोना के स्टार डिफेंडर गेरार्ड पीके की गलती से पुर्तगाल को फ्री किक मिली जिसे रोनाल्डो ने गोल में बदलकर हाई वोल्टेज मैच को ड्रॉ कराया। ड्रा के साथ ही दोनों टीमो को अंक बाटने पड़े।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular