Homeराज्यउत्तराखण्डमहिला सुरक्षा को लेकर आप चौकचौबंद

महिला सुरक्षा को लेकर आप चौकचौबंद

देहरादून। आम आदमी पार्टी महिला सुरक्षा को लेकर चाकचौबंद हो गई है। प्रेम नगर में युवती से दुष्कर्म के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस महानिदेशक से मिलकर इन मसलों से समुचित रूप से निपटने का आग्रह किया है। पुलिस महानिदेशक को सौंपे गए ज्ञापन में पार्टी की ओर से कहा गया है कि पिछले दिनों प्रेमनगर में बंगाल की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। जिसमें एक राजनैतिक दल के नेता भी शामिल है जो अपनी पहुंच के कारण अब तक गिरफ्तार नहीं हुए है। संगठन ने इस अवसर पर विकासनगर के एक होटल का मुद्दा भी उठाया जिसमें देह व्यापार होता है।
आप नेताओं ने इन विषयों पर समुचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है। जो आप नेता डीजीपी से मिले उनमें नवीन कृषाली, कुलदीप सहदेव, कुमार सिसौदिया, शैलेश तिवारी समेत तमाम लोग उपस्थित थे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular