Homeउत्तराखण्डदेहरादूनशनि आप पर कृपालु है तो होंगे ये लाभ

शनि आप पर कृपालु है तो होंगे ये लाभ

मेष :- आज आप करियर में कुछ बदलाव भी करना चाहेंगे। भाई या बहन से आज बहस हो सकती है। आप पिछले कुछ दिनों से बहुत मेहनत कर रहे हैं और अब इस मेहनत का आनंद लेने की बारी है, बहुत बड़ी पार्टी ना रखें। अपने किसी विशेष प्रियजन से बात कर लेने से आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी।

वृषभ:- आज का दिन सृजनात्मक प्रवृति के लोगों के लिए बहुत अच्छा साबित होगा।आपके हुनर और कार्यों दोनों की ही प्रशंसा होगी।अपने कार्य के लिए धन प्राप्ति भी संभव है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपके लिए समय अच्छा है और परीक्षा से डरने के स्थान पर उसका सामना करना बेहतर होगा।

मिथुन:- ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी बन रही है की आपको सुधार करने एवं स्वस्थ होने का विशेष अवसर मिलने वाला है।आप भूतकाल में की हुई अपनी किसी गलती को स्वीकार कर लेंगे और सामने वाले को संतुष्ट करने में कामयाब रहेंगे।ऐसा करके आप अपने दिल से काफी बड़ा बोझ उतार पायेंगे।

कर्क:- आज के दिन आपसे बहुत सारी अपेक्षाएं रहेंगी।आप अपने वर्त्तमान घर या नौकरी में बदलाव का फैसला ले सकते हैं। कशमकश में न रहें, बदलाव होना अच्छा ही रहेगा।आपको किसी ऐसे आदमी से बात करके अप्रत्याशित सहायता मिल सकती है जो चुपचाप आपकी भलाई चाहता रहा है।

सिंह :- आज कर्म में आपका विश्वास और पक्का हो जाएगा। आप यह मान लेंगे कि कर्म का फल अवश्य मिलता है। आप दूसरों की तकलीफ समझते हैं।आप सबसे आगे चलते हुए अपने व्यक्तित्व की उदारता की भी नोट करेंगे। कोई आपसे मदद मांगेगा। प्रियजनों के साथ छोटी-मोटी यात्रा कर सकते हैं।

कन्या:- आप ऊर्जा से भरे हैं और बहुत अच्छे मूड में भी हैं। दोस्तों को पार्टी दे सकते हैं। अपनी ख़ुशी में खोकर आपका ध्यान भविष्य के खतरों से हट सकता है। घबराए नही,किसी आदमी से कोई नुक्सान होने की आशंका नही है, केवल आपका पेट अपच वाला अधिक भोजन करने के कारण खराब हो सकता है, जिससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है।

तुला :- आप आपका दिन सृजनात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा, अपनी कल्पनाशक्ति का उपयोग करें।इससे आपको ख़ुशी और सौभाग्य दोनों मिलेंगे। दिल की ना सुनें, अपने दिमाग की सुनें। तर्कशक्ति से काम लें। अपनी ऊर्जा को सही जगह पर लगायें। निवेश के लिए अच्छा दिन है। अधिक सावधानी की बजाय अपने आप को थोडा ढीला छोड़ दें, राहत मिलेगी।

वृश्चिक:-आपकी प्रवृतियाँ आज काफी सक्रिय रहेंगी और आपको उनकी सुनकर ही आज आगे बढ़ाना चाहिए। यहां तक की अगर आपके आसपास हर किसी की राय अलग है तो भी आप उनकी ना सुनकर अपने ही मन की सुनें। आपके लिए शायद अभी यह कर पाना काफी मुश्किल होगा लेकिन आपको इसका लाभ मिलेगा। आपको अपनी आँखें और कान खुले रखकर अपने रास्ते में आने वाले अवसरों को पकड़ना है।

धनु :-आपकी सोच आज अद्भुत रूप से साफ़ और स्पष्ट है और आज आप अपने कार्यों के आने वाले समय में लाभ का बिलकुल ठीक अंदाजा लगा पायेंगे। इसीलिए आज का दिन आपके रास्ते में आने वाले अवसरों और निवेश का मुलांकन करके किसी सही निर्णय पर पहुंचने के लिए बिलकुल ठीक है। आप आज अपने आसपास के लोगों में से भी अपने शुभचिंतकों को पहचान पायेंगे।

मकर:-आज का दिन घटनाओं से भरा रहेगा और आपको किसी अप्रत्याशित घटना के लिए तैयार रहना है। आपको कई दिशायों में सक्रिय रहना पड़ेगा लेकिन सकारात्मक बने रहेंगे। आप नयी उर्जा एवं वास्तविकता से परिपूर्ण सार्थक योजनायें पेश करेंगे। अपनों को भी इनमे शामिल करें। आज किसी ख़ास व्यक्ति से मुलाक़ात होगी।

कुंभ:- आप अपने विस्तृत होते हुए परिवेश के बारे में बहुत अच्छा अनुभव करेंगे लेकिन आपके परिजन इसी को लेकर निराश होंगे। जो आप करना चाहते हैं, उसके लिए स्वयम को समर्पित कर दें। पर्दे के पीछे काम न करें, आप जो भी कर रहे हैं, उसके बारे में जानने दें। अपनी जीवन में आये किसी नए दोस्त से आपको काफी लगाव का अनुभव होगा।

मीन:-आप सच्चे और ईमानदार लोगों से मिलना पसंद करते हैं। लेकिन आज आपकी मुलाक़ात उनसे होगी जो मुखौटे लगाये रखते हैं। उन्हें पहचानने की कोशिश करें। आपसे जल्दी फैसले लेना समय की मांग रहेगी। किसी भी फैसले को अंतिम रूप देने से पहले अच्छी तरह सोच लें और फैसले लेने तक कोई भी अन्य काम न करें।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular